कप्तान मंजूनाथ टी.सी के निर्देशन में पुलिस ने चार दिन में किया कमाल: भवाली पुलिस ने ढूंढ निकाला गुम मोबाइल, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान…

FB_IMG_1782838412372
खबर शेयर करें -

भवाली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन मात्र चार दिनों के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को वापस सौंप दिया।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं विधानसभा में खुलेंगे 4 नए श्रमिक सुविधा केंद्र, मजदूरों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत...

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को नीरज नामक व्यक्ति ने कोतवाली भवाली में लिखित शिकायत देकर अपना कीमती मोबाइल फोन अचानक गुम हो जाने की सूचना दी थी। शिकायत प्राप्त होते ही भवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी।

 

प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से लगातार प्रयास किए। पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता के चलते गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक खोज लिया गया।

यह भी पढ़ें:  दिवंगत पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी सरोजनी गुप्ता को सौंपा ड्राफ्ट...

 

शनिवार, 5 जुलाई 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान ने कोतवाली परिसर में नीरज और उनके साथियों की मौजूदगी में बरामद मोबाइल फोन उन्हें सुपुर्द किया। महज चार दिनों में अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नीरज के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

यह भी पढ़ें:  गांधी जयंती के ड्राई डे पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार; 145 पैकेट अवैध शराब बरामद, स्कूटी सीज...

 

मोबाइल वापस मिलने पर नीरज और उनके साथियों ने भवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्यशैली से आम जनता में विश्वास और मजबूत हुआ है।

 

Ad