हल्द्वानी–परिवार के साथ शहर से बाहर घूमने गए यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के घर चोरों ने की सेंधमारी।

0
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में फिर से चोरों के हौसले बुलंद हो गए। दो तीन दिन में चोरों ने चर्चित यू-ट्यूबर, दो अलग अलग जगहों पर किराना और बेकरी की दुकानों में सेंधमारी की। इसके अलावा शहर भर का कूड़ा उठाने वाले वाहनों की भी बैटरियों को चोर निकालकर ले गए। चोरी की घटनाओं की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।ओलीविया कॉलोनी, पंचायत घर, रामपुर रोड में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी का घर है। वह कुछ दिन पहले परिवार के साथ बाहर घूमने गए हुए हैं। पुलिस के अनुसार कॉलोनी के पीछे की दीवार कुछ दिन पहले हाथियों ने तोड़ दी थी। इसी दीवार से चोर कॉलोनी में घुसे और सौरभ के घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। सूचना पर टीपीनगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो कॉल के जरिए सौरभ को घर की स्थिति दिखाई गई है।टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि अभी तक गृहस्वामी घर में चोरी के सामान के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। उनके लौटने पर ही चोरी के बारे में पता चल पाएगा। वहीं सौरभ के पिता ने बताया कि बेटे के पहुंचने पर ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *