रामनगर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज: हनुमान धाम में माथा टेक राहुल सिंह दरम्वाल ने सैकड़ों युवाओं के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान…

IMG-20261114-WA0021
खबर शेयर करें -

 

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच पहुंचे राहुल दरम्वाल, विकास, रोजगार, शिक्षा और नशामुक्त रामनगर को बताया प्राथमिकता

 

रामनगर। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रामनगर विधानसभा क्षेत्र से राहुल सिंह दरम्वाल ने भी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। शनिवार सुबह रामनगर के छोई स्थित प्रसिद्ध हनुमान धाम मंदिर में उन्होंने सैकड़ों युवाओं के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना करते हुए बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

 

मंदिर में दर्शन के बाद राहुल सिंह दरम्वाल ने युवाओं के साथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने रामनगर विधानसभा की सम्मानित जनता से अपील की कि क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करे।

यह भी पढ़ें:  रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखिये वीडियो...

 

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पत्रकारिता के जरिए जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया। अब नेशनल मीडिया को अलविदा कहकर उन्होंने अपना पूरा समय समाजसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है।

 

उन्होंने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल भी की गई है। रामनगर के सरकारी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी वह लगातार संबंधित अधिकारियों और विभागों से वार्ता कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें:  रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखिये वीडियो...

 

दरम्वाल ने कहा कि रामनगर के वन ग्रामों की समस्याओं का समाधान, सिंचाई नहरों की व्यवस्था में सुधार, सड़क और बिजली-पानी की बेहतर सुविधाएं उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके साथ ही आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने तथा आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान पर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। गोवंश और अन्य पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी वह प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें:  रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड: 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी विकास कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखिये वीडियो...

 

उन्होंने कहा कि रामनगर के युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर और सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा अपराधमुक्त और नशामुक्त रामनगर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। युवाओं के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राहुल सिंह दरम्वाल ने क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ उनका यह जनसंपर्क अभियान रामनगर की राजनीति में क्या नया समीकरण तैयार करता है।

Ad Ad