हल्द्वानी–उधमसिंहनगर ने 4 गोल से जीता अंतर्जनपदीय फुटबॉल का फाइनल मैच।

IMG20221030170904_01.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में उत्तराखंड पुलिस के 20 वे प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया आज का फाइनल मैच उधमसिंह नगर और देहरादून के बीच खेला गया है जिसमें उधमसिंह नगर की टीम ने देहरादून की टीम को 4-0 से हराकर विजयी बन गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला रहे इस दौरान एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट एसपी सिटी हरबंश सिंह, एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेंद्र धोनी समेत पुलिस के कर्मचारी और विभिन्न जनपदों की टीम मौजूद रही विजेता टीम उधम सिंह नगर को मुख्य अतिथि हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया और सभी खिलाडियों को अच्छा खेलने पर बधाई दी, पूरे कार्यक्रम का संचालन एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने किया।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....
Ad Ad