बिग ब्रेकिंग–कोर्ट के आदेश पर खान फार्म पहुंचीं सायरा वाड्रा, सुरक्षा के घेरे में बढ़ी हलचल; विवाद ने फिर पकड़ा सियासी रंग…

1200-675-27075025-thumbnail-16x9-pic-aspera
खबर शेयर करें -

 

किच्छा–रुद्रपुर के चर्चित खान फार्म विवाद में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब सिविल कोर्ट किच्छा के आदेश के बाद सायरा वाड्रा अपने सहयोगियों के साथ खान फार्म पहुंचीं। अदालत के निर्देश मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर के साथ आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

 

जानकारी के अनुसार, सायरा वाड्रा ने 3 जुलाई को सिविल कोर्ट में न्यायालय की अवमानना याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप था कि अदालत द्वारा पूर्व में जारी आदेशों का पालन नहीं किया गया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने 1 जुलाई से पहले की यथास्थिति बहाल करने के निर्देश जारी किए। साथ ही सायरा वाड्रा और उनके सहयोगियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें:  विशिष्ट कार्य के लिए इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार को डिस्क सिल्वर मेडल से सम्मानित, हरिद्वार में उत्कृष्ट कार्य की चमक, इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार को मिला डिस्क सिल्वर मेडल, बधाइयों का लगा तांता...

 

कोर्ट के आदेश मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में आदेश का पालन कराया गया और खान फार्म के भीतर तथा बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें:  33 उपखनिज लॉटों की तकनीकी ई-निविदाएं खुलीं, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर...

 

प्रशासन ने दोनों पक्षों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि अदालत के आदेश का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की स्थिति अदालत की अगली सुनवाई के बाद स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें:  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बोल्डर गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत, गौरीकुंड के निकट चिरबासा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आए तीन तीर्थयात्री, एक की मौत और एक गंभीर घायल...

 

इस घटनाक्रम के बाद खान फार्म विवाद एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजर आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है।

 

Ad