ऊधम सिंह नगर–हाईवे पर ‘थार-स्कॉर्पियो गैंग’ की दबंगई पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद काशीपुर पुलिस का सख्त एक्शन…

FB_IMG_1783758315077
खबर शेयर करें -

 

काशीपुर। जसपुर-काशीपुर हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवकों पर काशीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सभी संबंधित वाहनों और उनके चालकों की पहचान कर उन्हें कोतवाली तलब किया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित थार और स्कॉर्पियो वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों से भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने का लिखित माफीनामा लिया। इसके बाद सभी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में स्टंटबाजी, रेसिंग या यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर और अधिक सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  कुमारी शैलजा से मिले हरीश रावत, 2027 में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ पार्टी को मजबूत करने पर जोर, हरदा बोले—राज्य और जनता के मुद्दों पर उठाता रहूंगा आवाज, राहुल गांधी की लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हर व्यक्ति को जोड़ने की जरूरत...

 

 

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को जसपुर-काशीपुर हाईवे पर कुछ युवक थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले में चलकर सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे और यातायात नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात: शाहजहाँ जावेद खान और जगदीश चंद्र बने IPS अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश...

 

 

काशीपुर पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ पल का रोमांच किसी की जान पर भारी पड़ सकता है। वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा के भीतर चलाएं, स्टंटबाजी, ओवरस्पीडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें:  बागेश्वर में बाल वैज्ञानिकों को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विज्ञान–नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा, हर विकासखंड में स्थापित होगी ‘लैब ऑन व्हील्स’, स्टेम लैब्स को एआई से जोड़ने की तैयारी; प्रदेश के सभी जिलों में बनेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र...
Ad Ad