बिग ब्रेकिंग–गनर बदलने पर भड़के विधायक हरीश धामी, राज्यपाल को लिखा पत्र; बोले–मेरी हत्या की साजिश का हो रहा आभास…

ChatGPT Image Sep 22, 2026, 11_54_14 AM
खबर शेयर करें -

 

पूर्व गनर को हटाकर नया सुरक्षा कर्मी तैनात करने पर जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप; कहा, भविष्य में कोई अप्रिय घटना हुई तो सरकार होगी जिम्मेदार।

 

देहरादून/पिथौरागढ़। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने अपनी सुरक्षा में तैनात गनर को बदले जाने पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने 21 नवंबर 2026 को राज्यपाल को पत्र लिखकर अपनी जान की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उन्होंने पूर्व में तैनात गनर को तत्काल दोबारा अपनी सुरक्षा में तैनात करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  बास्केटबॉल चैंपियनशिप में इंस्पिरेशन और एसकेएम स्कूल का दबदबा, दोनों वर्गों में जीते खिताब...

 

राज्यपाल को भेजे पत्र में हरीश धामी ने कहा है कि सरकार ने उनकी सुरक्षा में पहले से तैनात गनर को अचानक बदल दिया है। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से किए गए और किए जा रहे कार्यों को लेकर वह जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे समय में पुराने गनर को हटाकर नया गनर तैनात किया जाना कई सवाल खड़े करता है।

 

विधायक ने पत्र में आशंका जताई है कि नया गनर तैनात करने के पीछे उनकी गतिविधियों और पल-पल की जानकारी सरकार तक पहुंचाने का उद्देश्य हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे उन्हें अपनी निजता भंग होने के साथ ही किसी गंभीर साजिश की आशंका महसूस हो रही है। धामी ने यहां तक कहा कि उन्हें अपनी हत्या कराए जाने के षड्यंत्र का आभास हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  आईबी अधिकारी पर चालक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे एसपी सीपी नौटियाल; हरिद्वार में मचा हड़कंप, कनखल स्थित आईबी कार्यालय में विवाद के बाद हुई घटना, आरोपी चालक हिरासत में; पुलिस जुटी जांच में...

 

हरीश धामी ने राज्यपाल से स्पष्ट शब्दों में अनुरोध किया है कि उनकी सुरक्षा में पूर्व से तैनात गनर को ही दोबारा बहाल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें नए गनर की आवश्यकता नहीं है और पूर्व में तैनात सुरक्षा कर्मी को हटाने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें:  बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले...

 

पत्र में विधायक ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी हत्या होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की होगी।

 

विधायक ने अपने पत्र की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, आईजी कुमाऊं और पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ को भी भेजी है।

 

विधायक के इस पत्र ने प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि राज्यपाल और पुलिस मुख्यालय इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं।

Ad Ad