आईबी अधिकारी पर चालक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे एसपी सीपी नौटियाल; हरिद्वार में मचा हड़कंप, कनखल स्थित आईबी कार्यालय में विवाद के बाद हुई घटना, आरोपी चालक हिरासत में; पुलिस जुटी जांच में…

ChatGPT Image Sep 22, 2026, 11_54_14 AM
खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एसपी सीपी नौटियाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र स्थित आईबी के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते शनिवार को चालक ने एसपी पर गोली चला दी। गोली उनके माथे के पास से गुजर गई, जिससे वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गनर बदलने पर भड़के विधायक हरीश धामी, राज्यपाल को लिखा पत्र; बोले–मेरी हत्या की साजिश का हो रहा आभास...

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिकारी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल विवाद की वजह, गोली चलाने के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले...

 

गौरतलब है कि शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के कई मंत्री, विधायक एवं सांसद शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान शहर में वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के बीच आईबी अधिकारी पर गोली चलने की घटना ने सुरक्षा महकमे में भी हलचल पैदा कर दी।

यह भी पढ़ें:  बास्केटबॉल चैंपियनशिप में इंस्पिरेशन और एसकेएम स्कूल का दबदबा, दोनों वर्गों में जीते खिताब...

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

Ad Ad