बास्केटबॉल चैंपियनशिप में इंस्पिरेशन और एसकेएम स्कूल का दबदबा, दोनों वर्गों में जीते खिताब…

IMG-20261121-WA0007
खबर शेयर करें -

 

बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन ने गुरुकुल को 28-26 से हराया, बालक वर्ग में एसकेएम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 57-23 से दी शिकस्त…

 

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 का शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मेजबान इंस्पिरेशन स्कूल और बालक वर्ग में एसकेएम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

 

 

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला इंस्पिरेशन स्कूल और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें इंस्पिरेशन स्कूल ने 28-26 के मामूली अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में एसकेएम स्कूल ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल को 57-23 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

 

यह भी पढ़ें:  बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले...

 

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की रनरअप ट्रॉफी दिल्ली पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग की रनरअप ट्रॉफी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को प्रदान की गई।

 

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की मानवी उपाध्याय और बालक वर्ग में एसकेएम स्कूल के हर्ष कार्की को मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। बेस्ट शूटर का खिताब बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन स्कूल की उषा पाठक तथा बालक वर्ग में एसकेएम स्कूल के चेतन नेगी को मिला। वहीं मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर बालिका वर्ग में इंस्पिरेशन स्कूल की गीतिका राठौर और बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल के भूपेश सिंह बने।

 

यह भी पढ़ें:  आईबी अधिकारी पर चालक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे एसपी सीपी नौटियाल; हरिद्वार में मचा हड़कंप, कनखल स्थित आईबी कार्यालय में विवाद के बाद हुई घटना, आरोपी चालक हिरासत में; पुलिस जुटी जांच में...

 

चैंपियनशिप के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में इंस्पिरेशन स्कूल ने ऑरम द ग्लोबल स्कूल को 32-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेंस को 44-35 से पराजित किया।

 

 

बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इंस्पिरेशन स्कूल को 55-42 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में एसकेएम स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को 55-23 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गनर बदलने पर भड़के विधायक हरीश धामी, राज्यपाल को लिखा पत्र; बोले–मेरी हत्या की साजिश का हो रहा आभास...

 

समापन समारोह में पीएसए अध्यक्ष कैलाश भगत, वीबी नैनवाल, समित टिक्कू, राधा ऐठानी, अनिल जोशी, सुनील जोशी, विवेक अग्रवाल, ऋषभ जोशी, संजय बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया, तक्ष बल्यूटिया, आयुषी बल्यूटिया, उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, मनोज बल्यूटिया, भावना ताकुली सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Ad Ad