हाईकोर्ट को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ़, हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बनेगा नया कैंपस, बेलबाबा मंदिर के सामने 40 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर, प्रेस रिलीज़ जारी कर सरकार ने दूर किया भ्रम…

nainital-high-court-1781146294852
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल/हल्द्वानी–उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए परिसर के स्थान को लेकर चल रही तमाम अटकलों और भ्रम की स्थिति पर आखिरकार सरकार ने पूर्ण विराम लगा दिया है। न्याय विभाग ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया कैंपस हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के सामने लगभग 40 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं...

सरकार ने बताया कि इससे पहले जारी प्रेस विज्ञप्ति में त्रुटिवश गौलापार का उल्लेख हो गया था, जिसके कारण लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। अब संशोधित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट कर दिया गया है कि हाईकोर्ट परिसर के लिए रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के सामने की भूमि ही अंतिम रूप से चिन्हित की गई है।

यह भी पढ़ें:  देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 565 केस सामने आए; 78 एक्टिव, दो की मौत, बच्चों में बढ़ते संक्रमण को लेकर स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, लक्षण होने पर घर पर रखने की सलाह...

 

प्रस्तावित हाईकोर्ट परिसर लगभग 40 हेक्टेयर भूमि में विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत न्यायिक भवनों के साथ-साथ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी...

 

सरकार की इस आधिकारिक स्पष्टता के बाद हाईकोर्ट के नए परिसर के स्थान को लेकर चल रही सभी चर्चाओं और भ्रम की स्थिति समाप्त हो गई है। अब परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है, जिससे कुमाऊं क्षेत्र में न्यायिक ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

Ad