लालकुआं–पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई होगी तेज, लालकुआं से एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने किया बड़ा ऐलान…

IMG-20260807-WA0010
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी/लालकुआं। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी के लालकुआं प्रथम आगमन पर नगर इकाई ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों की रक्षा और सितंबर माह में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए जल्द ही जिला अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महाबैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी जिम्मेदारी केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। एनयूजे हमेशा पत्रकारों के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी...

 

बैठक में मैदानी स्तर पर कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। पत्रकारों ने बताया कि फील्ड कवरेज के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार, धमकी और झूठे मुकदमों जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गई है। इसके अलावा छोटे शहरों और कस्बों में कार्यरत पत्रकारों को समय पर उचित मानदेय और वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:  चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं...

 

बैठक में स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अधिकांश पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए चिकित्सा बीमा अथवा आर्थिक सहायता की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। वहीं, तहसील और ब्लॉक स्तर पर वर्षों से कार्य कर रहे योग्य पत्रकारों को सरकारी मान्यता (एक्रिडिटेशन) प्राप्त करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी में इंटर–स्टेट नकबजन गैंग का पर्दाफाश, ढाई लाख के जेवर समेत शातिर गिरफ्तार, रक्षाबंधन की रात घर में लगाई सेंध, चार राज्यों में वारदातों का खुलासा; गैंग के दो सदस्य कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में...

 

इन सभी मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने संगठन की ओर से ठोस पहल का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री और सूचना महानिदेशक से मुलाकात कर पत्रकारों की सुरक्षा, आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं और मान्यता नियमों में आवश्यक सुधार की मांग उठाई जाएगी।

 

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शंकर दत्त पाण्डेय, मुन्ना अंसारी, राकेश जोशी, ऐजाज अंसारी, पंकज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाते हुए पत्रकारों के हितों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Ad