16 करोड़ की लागत से बने पुल में मिली गंभीर खामियां, शासन ने PWD के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित…

FB_IMG_1780449586550
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने सार्वजनिक निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एक पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

 

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: अब हल्द्वानी में बनेगा हाईकोर्ट का भव्य परिसर, गौ पालन से लेकर खेल विश्वविद्यालय तक धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले...

सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता या जिम्मेदारियों के निर्वहन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुल के क्षतिग्रस्त होने की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के बाद संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं गोला गेट पर पुलिस का शिकंजा: 116 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर भी रडार पर...

 

राज्य सरकार का कहना है कि जनता के धन से बनने वाली विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी स्तर पर निर्माण कार्य में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  पीली कोठी चौराहे पर देर रात हंगामा, 20 युवकों पर पुलिस का एक्शन; CCTV जांच में नहीं मिली मारपीट की पुष्टि...

धामी सरकार के इस फैसले को सरकारी कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वाले अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad Ad Ad