पीली कोठी चौराहे पर देर रात हंगामा, 20 युवकों पर पुलिस का एक्शन; CCTV जांच में नहीं मिली मारपीट की पुष्टि…

IMG-20260807-WA0028
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद और सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मामले को नियंत्रित कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने घटना में शामिल 20 व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

 

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की देर रात थाना मुखानी क्षेत्र के पीली कोठी चौराहे पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने और अफरा-तफरी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ऊधमसिंहनगर, काशीपुर में कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, खुली तहसील की पोल, मिलीं कई खामियां...

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर 20 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

 

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत 20 व्यक्तियों का चालान करते हुए कुल ₹10,000 का संयोजन शुल्क भी वसूला गया।

यह भी पढ़ें:  चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं...

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक सीसीटीवी फुटेज में किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या चोट पहुंचाने की घटना सामने नहीं आई है। फुटेज में केवल भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। इसके अलावा दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) भी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी में इंटर–स्टेट नकबजन गैंग का पर्दाफाश, ढाई लाख के जेवर समेत शातिर गिरफ्तार, रक्षाबंधन की रात घर में लगाई सेंध, चार राज्यों में वारदातों का खुलासा; गैंग के दो सदस्य कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में...

 

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान मारपीट या अन्य किसी दंडनीय कृत्य के साक्ष्य सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

नैनीताल पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाह, विवाद और हुड़दंग से दूर रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad