लूट, दरिंदगी और पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में ढेर हुई बदमाशी, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार…

FB_IMG_1786078352049
खबर शेयर करें -

 

ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक के साथ लूट, बेरहमी से मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य की सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मच्छी झाला क्षेत्र में पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक से भाग निकला।

यह भी पढ़ें:  चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं...

 

करीब दो किलोमीटर तक चले पीछा करने के बाद गलाबाग के पास आरोपी की बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने झाड़ियों की आड़ लेकर फिर पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करता रहा। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी...

 

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 5 अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स और नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। इस मामले में उसके दोनों साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 565 केस सामने आए; 78 एक्टिव, दो की मौत, बच्चों में बढ़ते संक्रमण को लेकर स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, लक्षण होने पर घर पर रखने की सलाह...

 

 

* अवैध .315 बोर तमंचा

* जिंदा व खोखा कारतूस

* लूटा गया पर्स

* भारतीय एवं नेपाली मुद्रा

* एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज

* बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल

 

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून से बचने की हर कोशिश का सख्ती से जवाब दिया जाएगा और अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

Ad