सांसद निधि के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 2019 से वांछित महाप्रबंधक लखनऊ से गिरफ्तार…

FB_IMG_1786722252216
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून, 14 अगस्त। राज्यसभा सांसद राज बब्बर की सांसद निधि से संबंधित धनराशि के कथित गबन के वर्ष 2019 के मामले में चकराता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित अभियुक्त एवं गैर-जमानती वारंटी प्रदीप गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप गोयल इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में महाप्रबंधक के पद पर तैनात है।

 

राजस्व क्षेत्र खबों, तहसील चकराता से जुड़े इस मामले की विवेचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। मामले में न्यायालय द्वारा वाद संख्या 02/2025 में धारा 316(2), 316(5) एवं 318(4) BNS के तहत अभियुक्त प्रदीप गोयल के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें:  युवा IAS अधिकारियों की ऊर्जा और जिज्ञासा से बढ़ा नई पीढ़ी के नेतृत्व पर भरोसा...

 

न्यायालय के आदेश के बाद चकराता पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उसके पुराने पते पर तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पता-रसी, सुरागरसी और सर्विलांस के माध्यम से उसकी लोकेशन एवं वर्तमान पते की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें:  मायापुर टनल हादसा: सीएम धामी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, 3 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज...

 

पुलिस को जानकारी मिली कि अभियुक्त वर्तमान में लखनऊ में रह रहा है। इसके बाद चकराता पुलिस की टीम ने लखनऊ पहुंचकर 19 शांति एन्क्लेव, अर्जुनगंज, सरसंवा चौकी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उसके वर्तमान पते पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वांछित वारंटी प्रदीप गोयल को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक, इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय विकासनगर, देहरादून के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दुखद समाचार नैनीताल–रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी मिनी बस; एक की मौत, 14 घायल...

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक, इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।

हाल पता: 19 शांति एन्क्लेव, अर्जुनगंज, सरसंवा चौकी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ।

 

पुलिस टीम:

1. व0उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार सिंह

2. कांस्टेबल

387 CP संतोष भंडारी

Ad Ad Ad