हल्द्वानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, 12 नशीले इंजेक्शन के साथ आफताब गिरफ्तार…

IMG-20261112-WA0005
खबर शेयर करें -

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज।

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 12 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  14 लाख की लूट का पर्दाफाश: गुप्तकाशी से पकड़े गए दो और फरार आरोपी, पुलिस ने बरामद किए 82 हजार रुपये...

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

 

इसी दौरान 11 नवंबर 2026 को आंवला गेट स्थित प्रतीक्षालय के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें 6 Buprenorphine Hydrochloride Injection IP और 6 Avil (Pheniramine Maleate) Injection शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, IAS और PCS अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी, प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल...

 

पुलिस ने आरोपी की पहचान आफताब पुत्र इश्तेकार, निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा, नैनीताल, उम्र 28 वर्ष के रूप में की है।

 

मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 192/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं में कोतवाल के खिलाफ जनआक्रोश, कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष; कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल...

 

पुलिस टीम में शामिल रहे:

– वरिष्ठ उप निरीक्षक गगनदीप सिंह

– कांस्टेबल मोहम्मद यासीन

– कांस्टेबल महबूब अली

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Ad Ad