स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ…

FB_IMG_1786766033713
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण से पूर्व मुख्यमंत्री एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनका स्मरण किया।

यह भी पढ़ें:  मायापुर टनल हादसा: सीएम धामी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा, 3 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा।

यह भी पढ़ें:  सांसद निधि के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, 2019 से वांछित महाप्रबंधक लखनऊ से गिरफ्तार...

 

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  तोता घाटी में सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचे, पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे थे सांसद, पहाड़ी से अचानक गिरने लगे बड़े पत्थर...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी दिन है। उन्होंने प्रदेशवासियों से देश और राज्य की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Ad Ad Ad