चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं…

2009752-congress
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। चकराता विधानसभा सीट को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा नेता मधु चौहान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चकराता सीट पर उनकी नजर है, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह के मजबूत जनाधार के चलते उनका विजय रथ रोक पाना आसान नहीं है।

 

दसौनी ने आरोप लगाया कि योजनाओं में धनराशि नहीं मिलने, भाई-भतीजावाद और पक्षपात जैसे आरोप लगाकर मधु चौहान अपनी राजनीतिक नाकामियों का ठीकरा मंत्री और स्थानीय विधायक पर फोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मधु चौहान और उनके पति भी चकराता में प्रीतम सिंह की मजबूत पकड़ को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  मुखानी में इंटर–स्टेट नकबजन गैंग का पर्दाफाश, ढाई लाख के जेवर समेत शातिर गिरफ्तार, रक्षाबंधन की रात घर में लगाई सेंध, चार राज्यों में वारदातों का खुलासा; गैंग के दो सदस्य कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में...

 

जिला पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए दसौनी ने कहा कि चुनाव से पहले कई बड़े दावे किए गए, लेकिन परिणामों में प्रीतम सिंह का प्रभाव साफ दिखाई दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री खजान दास पर लगाए जा रहे आरोप भी मधु चौहान की अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने की कोशिश हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर आयुक्त का शिकंजा, हर वार्ड की लाइटों का होगा हिसाब–किताब, रोजाना मौके पर पहुंचेगी पालिका की टीम; खराब लाइटों की मरम्मत में देरी पर होगी जवाबदेही...

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर मंत्री और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रहे विवाद को समय रहते सुलझा नहीं पाना संगठन की विफलता है। उन्होंने कहा कि मधु चौहान प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद भी समाधान नहीं होने की बात कह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी...

 

दसौनी ने दावा किया कि अब भाजपा की ओर से डैमेज कंट्रोल की कोशिश की जा रही है, लेकिन विवाद काफी आगे बढ़ चुका है और इसका असर प्रदेश की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने ही नेताओं के बीच चल रहे विवाद को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाने की बात कही।

 

Ad