देहरादून–कैंट में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ से लेकर गली–मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी…

2009752-congress
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

देहरादून। देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुटे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को धार देने को लेकर मंथन हुआ।

 

कैंट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री नवीन जोशी की सक्रियता भी चर्चा के केंद्र में रही। कार्यकर्ताओं के साथ गेट-टू-गेट संपर्क बढ़ाने और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंच बनाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  देहरादून में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 565 केस सामने आए; 78 एक्टिव, दो की मौत, बच्चों में बढ़ते संक्रमण को लेकर स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी, लक्षण होने पर घर पर रखने की सलाह...

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी हर बूथ पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनमुद्दों को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के कामकाज और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर आयुक्त का शिकंजा, हर वार्ड की लाइटों का होगा हिसाब–किताब, रोजाना मौके पर पहुंचेगी पालिका की टीम; खराब लाइटों की मरम्मत में देरी पर होगी जवाबदेही...

 

वहीं, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कैंट विधानसभा को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सीट बताते हुए क्षेत्र की सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने प्रेमनगर अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस कैंट में लगातार कार्यक्रमों के जरिए संगठन को सक्रिय कर रही है।

 

टिकट को लेकर रावत ने कहा कि अभी किसी एक चेहरे के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। प्रत्याशी चयन पार्टी के सर्वे और संभावनाओं के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में स्ट्रीट लाइटों पर आयुक्त का शिकंजा, हर वार्ड की लाइटों का होगा हिसाब–किताब, रोजाना मौके पर पहुंचेगी पालिका की टीम; खराब लाइटों की मरम्मत में देरी पर होगी जवाबदेही...

 

कैंट विधानसभा में कांग्रेस की बढ़ती गतिविधियों को 2027 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

 

Ad