उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कर्मठ अधिकारियों–कर्मचारियों का सम्मान, कर्मठता और उत्कृष्टता को सलाम: स्वतंत्रता दिवस पर पांच उत्कृष्ट कार्मिक सम्मानित…

FB_IMG_1786970300297
खबर शेयर करें -

देहरादून। वर्ष 2025-26 के दौरान उल्लेखनीय, सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करते हुए कठिन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल करने वाले भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के पांच समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

 

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निदेशक श्री राजपाल लेघा ने विशिष्ट सेवाओं, कार्य के प्रति निष्ठा तथा विभागीय दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए इन कार्मिकों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में श्री शीशपाल, सहायक रसायनज्ञ; श्री गौरव खंडूड़ी, मानचित्रकार; श्रीमती रश्मि, प्रशासनिक अधिकारी; श्रीमती बरखा पुनेठा, वैयक्तिक सहायक तथा श्री मुकेश चौहान, सहायक खनिज पर्यवेक्षक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हल्द्वानी में सुबह-सुबह चला सघन चेकिंग अभियान...

 

इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए कठिन लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यकुशलता, समर्पण और प्रशासनिक उत्कृष्टता विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है।

यह भी पढ़ें:  33 उपखनिज लॉटों की तकनीकी ई-निविदाएं खुलीं, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर...

 

इस अवसर पर निदेशक श्री राजपाल लेघा ने सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और निरंतर मेहनत से किया गया उत्कृष्ट कार्य किसी भी संस्थान की सफलता की मजबूत आधारशिला होता है। उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

 

सम्मान से उत्साहित कार्मिकों ने भी विभागीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और लगन से निभाते हुए निदेशालय तथा प्रदेश के विकास में अपना योगदान निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बोल्डर गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत, गौरीकुंड के निकट चिरबासा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आए तीन तीर्थयात्री, एक की मौत और एक गंभीर घायल...

 

उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला यह सम्मान न केवल इन पांच कर्मठ साथियों के प्रयासों की सराहना है, बल्कि पूरे विभाग में उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी कदम भी है।

Ad