स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हल्द्वानी में सुबह-सुबह चला सघन चेकिंग अभियान…

IMG-20260818-WA0007
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार सुबह हल्द्वानी क्षेत्र में स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में विभिन्न स्कूलों में संचालित वाहनों की गहनता से जांच की गई।

 

यह भी पढ़ें:  MDDA की मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, IAS बंशीधर तिवारी ने प्रदान किए पुरस्कार...

निरीक्षक यातायात हल्द्वानी श्री भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने स्कूली वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने और सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और संबंधित लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन...

 

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

Ad