नरेश पांडे प्रकरण में बड़ा उलटफेर: पहली शिकायतकर्ता युवती पुलिस हिरासत में, लंबी पूछताछ जारी; कई और गिरफ्तारी के संकेत…

0
IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में जांच ने नया और महत्वपूर्ण मोड़ ले लिया है। नरेश पांडे के खिलाफ सबसे पहले दुष्कर्म और शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को नैनीताल पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मल्लीताल कोतवाली में देर शाम तक उससे कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, दबाव बनाकर गर्भपात कराने, धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। युवती की तहरीर पर मल्लीताल कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में इसकी व्यापक चर्चा रही। गिरफ्तारी से बचने के लिए नरेश पांडे ने पहले जिला न्यायालय और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन दोनों अदालतों से उसे राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद...

 

इस बीच मामले में एक अन्य युवती ने भी नरेश पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उस मामले में पुलिस ने हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद संबंधित युवती को गिरफ्तार किया था। जिला न्यायालय में पेशी के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि में निवेश और विकास का आह्वान: सीएम धामी बोले— CSR से बदलेगा उत्तराखण्ड का भविष्य, उद्योग जगत बने विकास का भागीदार...

 

अब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पहली शिकायतकर्ता युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों में दर्ज बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। इसी क्रम में युवती से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि युवती के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया गया है या नहीं।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि में निवेश और विकास का आह्वान: सीएम धामी बोले— CSR से बदलेगा उत्तराखण्ड का भविष्य, उद्योग जगत बने विकास का भागीदार...

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले में संलिप्त युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद चर्चित नरेश पांडे प्रकरण में कई नए खुलासों और अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। हालांकि जांच अभी जारी है और पुलिस ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करने तथा आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *