बिग ब्रेकिंग–बारिश का बड़ा असर: उधम सिंह नगर में गुरुवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश…

FB_IMG_1783528197284
खबर शेयर करें -

 

 

रुद्रपुर। लगातार भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआं में SOG–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई...

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के चलते जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल पुलिस में जिम्मेदारियों का बंटवारा, SSP मंजूनाथ टीसी ने राजपत्रित अधिकारियों को सौंपे अहम दायित्व...

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित विभाग और तहसील प्रशासन इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों एवं संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, लालकुआं में SOG–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई...

 

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बच्चों को घर से बाहर न भेजें तथा मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Ad Ad