बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले…

IMG-20261120-WA0027
खबर शेयर करें -

 

बालक वर्ग में सेंट थेरेसा, इंस्पिरेशन और डीपीएस का शानदार प्रदर्शन, बालिका वर्ग में भी टीमों के बीच दिखा कड़ा मुकाबला…

 

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 10 मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया और दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला।

 

 

बालक वर्ग के पहले मुकाबले में सेंट थेरेसा स्कूल ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 42-06 के बड़े अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में मेजबान इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 25-17 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में डीपीएस ने एचडी फाउंडेशन को 35-08 से शिकस्त दी। वहीं, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 22-05 से हराया। दिन के पांचवें मुकाबले में एसकेएम ने सेंट थेरेसा स्कूल को कड़े संघर्ष के बाद 55-47 से पराजित किया।

 

 

बालिका वर्ग के मुकाबलों में इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल को 18-02 से हराया। दूसरे मैच में एचडी फाउंडेशन ने निमोनिक स्कूल को 09-07 से शिकस्त दी। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने एसकेएम स्कूल को 24-09 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में सेंट लॉरेंस स्कूल ने सेंट थेरेसा स्कूल को 32-27 से हराया, जबकि पांचवें मैच में ऑरम द ग्लोबल स्कूल ने एचडी फाउंडेशन को 22-07 से मात दी।

 

पूरी प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंकुश रौतेला, अरुण बुघानी, नीरज जोशी, गोविन्द सिंह परिहार, स्टीव कीवर, चंदन सिंह, अनुभा रावत, काव्या सिंह ठाकुर, भुवन जोशी, बबीता रथियाल, भूमिका वर्मा और गौरव सती शामिल रहे।

 

इस अवसर पर फादर राजेश, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, मनमोहन जोशी, शिखा सोलोमन, निशा काण्डपाल, भावना भट्ट, हेमा पंत, रीता राठौर, इंदु भारद्वाज, प्रेरणा जोशी, रोबिन कुमार आर्य, अमित मेहता, आयुषी कनवाल, दामिनी दास, विशाल दानी, नरेंद्र भंडारी, भरत तोमर और विजय पांडे उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक सुमित दास, ललिता बल्यूटिया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन 21 नवंबर को होगा।

 

 

Ad Ad