ऊधमसिंहनगर में फर्जी हथियार लाइसेंस पर बड़ा शिकंजा, 108 संदिग्ध लाइसेंस चिन्हित; 119 हथियार थानों में जमा…

FB_IMG_1784102524064
खबर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। जनपद में संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ ऊधमसिंहनगर पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों से जारी शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता की जांच के लिए गठित तीन विशेष पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार जांच के लिए कुल 678 शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अब तक 626 लाइसेंसों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान 108 शस्त्र लाइसेंस संदिग्ध पाए गए हैं। इनमें से 94 लाइसेंस पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं, जबकि 119 हथियार संबंधित थानों में जमा कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  धमकी और भड़काऊ बयान पर धामी सख्त, बोले, संविधान विरोधी सोच को नहीं मिलेगा संरक्षण, मौलाना की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं; भड़काऊ भाषण मामले में मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज...

पुलिस ने बताया कि इस विशेष अभियान की शुरुआत एक मामले की जांच के दौरान 02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस और 04 हथियारों की बरामदगी के बाद हुई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि फर्जी या अवैध तरीके से जारी शस्त्र लाइसेंसों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:  धमकी और भड़काऊ बयान पर धामी सख्त, बोले, संविधान विरोधी सोच को नहीं मिलेगा संरक्षण, मौलाना की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं; भड़काऊ भाषण मामले में मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज...

फिलहाल पुलिस संदिग्ध लाइसेंसों की वैधानिकता, निर्गमन प्रक्रिया और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमों के अनुरूप दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  धमकी और भड़काऊ बयान पर धामी सख्त, बोले, संविधान विरोधी सोच को नहीं मिलेगा संरक्षण, मौलाना की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं; भड़काऊ भाषण मामले में मुफ्ती पर मुकदमा दर्ज...

ऊधमसिंहनगर पुलिस का यह अभियान अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंसों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad