15 अगस्त से पहले पूरे करें PM आवास योजना के सभी प्रोजेक्ट, वरना होगी सख्त कार्रवाई: सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार…

FB_IMG_1784099885453
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों में AHP (Affordable Housing in Partnership) घटक के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर सचिव आवास ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:  दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर उत्तराखंड में सियासी घमासान, गणेश गोदियाल करेंगे मौन उपवास, अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध, गांधी पार्क में एक घंटे के मौन उपवास का ऐलान...

 

डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी डेवलपर्स एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत संचालित सभी निर्माण कार्य 15 अगस्त 2026 से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं करने वाले डेवलपर्स के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने व्यापारियों को दी चेतावनी, सड़क और फुटपाथ घेरने वालों पर नगर निगम के साथ चलेगा अभियान, त्योहारों से पहले हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, फिर होगी मुनादी, नहीं माने तो कार्रवाई तय...

 

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन परियोजनाओं का निर्माण अंतिम चरण में है, उनका शेष कार्य युद्धस्तर पर पूरा कर जल्द से जल्द लाभार्थियों को मकानों का कब्जा सौंपा जाए। साथ ही एमडीडीए अधिकारियों को धौलास आवासीय परियोजना में आवंटन संबंधी सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

 

सचिव आवास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल भवन निर्माण की योजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समयबद्ध तरीके से अपना घर मिल सके।

यह भी पढ़ें:  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति से अब देवभूमि तक का सफर, चार बार विधायक, बालाघाट से लोकसभा सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं डॉ. बिसेन...

 

बैठक में संयुक्त मुख्य प्रशासक दिनेश प्रताप सिंह, उप सचिव आवास धीरेन्द्र रावत, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौहान, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता आकांक्षा चौहान, आवास विशेषज्ञ रोहित रंजन सहित विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े डेवलपर्स एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad