इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में सजा सुरों का मंच, ‘वॉइस ऑफ आई.पी.एस.’ में विद्यार्थियों ने बिखेरा गायकी का जादू…

IMG-20261128-WA0232
खबर शेयर करें -

भक्ति गीतों से लेकर बॉलीवुड और लोकगीतों तक विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाओं को किया सम्मानित…

 

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार, 28 नवंबर को संगीत और सुरों का शानदार संगम देखने को मिला। विद्यालय में आयोजित संगीत प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ आई.पी.एस.’ में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज, बेहतरीन गायकी और शानदार मंच प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों, उत्तराखंडी लोकगीतों, बॉलीवुड धुनों और अंग्रेजी गीतों से पूरा विद्यालय परिसर संगीतमय हो उठा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात गायिका, संगीत शिक्षिका एवं सांस्कृतिक व्यक्तित्व श्रीमती शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट तथा प्रसिद्ध गायक एवं संगीत विषय के पीएचडी शोधार्थी श्री अभिषेक भट्ट ने विद्यालय प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया।

 

प्रतियोगिता को जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 से 12) दो वर्गों में विभाजित किया गया। विद्यार्थियों ने डिवोशनल, फोक, इंग्लिश, बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल गायन की विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में ‘नमो नमो शंकरा’, ‘उत्तराखंड मेरी मातृभूमि’, ‘बेडू पाको बारामासा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘पल-पल दिल के पास’ और ‘घर मोरे परदेशिया’ जैसे गीतों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं सीनियर वर्ग में ‘सौक्याणी’, ‘सिलामी’, ‘लागी तुमसे मन की लगन’, ‘अभी मुझमें कहीं’, ‘ओ मेरे दिल के चैन’ और ‘झुकी-झुकी सी नजर’ जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल के नए SSP अर्पण यदुवंशी का सख्त संदेश—अनुशासन से समझौता नहीं, जनता की शिकायतों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण...

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई संगीत प्रतिभा को पहचानना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना था। सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, सुर, लय और ताल के शानदार तालमेल से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

 

जूनियर वर्ग की डिवोशनल सॉन्ग श्रेणी में कृषा जोशी ने प्रथम, वैभव जोशी ने द्वितीय और दिव्यांश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोक सॉन्ग में रिद्धिमा अग्रवाल प्रथम, ओजस नाथ गोस्वामी द्वितीय और गौरांश पांडे तृतीय रहे। बॉलीवुड सॉन्ग में विहान जोशी प्रथम, वंशिका जोशी द्वितीय और मान्या नयाल तृतीय स्थान पर रहीं। इंग्लिश सॉन्ग में पहल बिष्ट ने प्रथम, मान्या अधिकारी ने द्वितीय और अवनी जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेमी-क्लासिकल सॉन्ग में एंकाश साह प्रथम, मलय पंत द्वितीय और माइल साह तृतीय स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बदले DM...

 

सीनियर वर्ग में फोक सॉन्ग श्रेणी में दक्षेष पांडे प्रथम, हृद्यांश भौन्ट द्वितीय और प्रगति गोयल तृतीय रहीं। बॉलीवुड सॉन्ग में रुद्र शर्मा प्रथम, चैतन्य एवं स्वास्तिक गोस्वामी द्वितीय तथा नैतिक तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। इंग्लिश सॉन्ग में लवी गंगोला ने प्रथम, आदया चौधरी ने द्वितीय और संस्कृति टम्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेमी-क्लासिकल सॉन्ग में सौम्या गुरुरानी प्रथम, यामिनी कोहली द्वितीय और अक्षिता लोहनी तृतीय स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम में विभिन्न वाद्ययंत्रों के माध्यम से संगत करने वाले विद्यार्थियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें स्वास्तिक गोस्वामी, वंश पाठक, अश्लेष चन्द्र, निखिल कोहली, शशांक भट्ट, लव्यांश कुमार, केशव वशिष्ठ, ओम गोस्वामी, नील वर्मा, शिवांश आर्या, भव्य भट्ट और आकांक्षी चन्द्र शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  पौड़ी गढ़वाल को मिला नया पुलिस कप्तान, IPS देवेन्द्र पींचा ने संभाली कमान; कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस...

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट और अभिषेक भट्ट ने भी अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभागाध्यक्ष संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार, गुंजन जोशी, रश्मि भट्ट, मनमोहन जोशी, रीता राठौर, नीरू जोशी गोयल, विवेक बिष्ट, उर्मिल जोशी और संतोष रावत सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

 

Ad Ad