नैनीताल में 14 जगहों पर मॉक ड्रिल: भूकंप से लेकर केमिकल रिसाव और भगदड़ तक, आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां…

FB_IMG_1795844341976
खबर शेयर करें -

 

पुलिस, SDRF, NDRF समेत कई विभागों की टीमों ने संभाला मोर्चा, घायलों को सुरक्षित निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने तक का किया अभ्यास..

 

नैनीताल। प्राकृतिक आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जनपद के 14 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान भूकंप, अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट, सुरंग में चट्टान टूटने, जलभराव, रासायनिक पदार्थों के रिसाव और भगदड़ जैसी संभावित घटनाओं का कृत्रिम परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  संविधान दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये; सभी जिलों के कार्यालय होंगे आधुनिक...

मॉक ड्रिल के तहत जिला चिकित्सालय नैनीताल एवं रामनगर, हल्द्वानी स्थित वॉक-वे मॉल, जमरानी बांध, लालकुआं की पेपर मिल, कैंचीधाम मंदिर परिसर सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों में अलग-अलग आपदा परिस्थितियों के अनुरूप बचाव अभियान चलाया गया।

 

अभ्यास का संचालन संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (IRS) टीमों के नेतृत्व में किया गया। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग और नगर निकायों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

 

मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रभावित स्थानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अभ्यास किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और राहत-बचाव कार्यों की प्रभावशीलता को भी परखा गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा समेत कई जिलों में बदले DM...

 

इस पूरी कवायद की निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए राहत और बचाव गतिविधियों की ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई, जिससे संबंधित अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर चल रहे अभ्यास की जानकारी मिलती रही।

 

 

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह से भयभीत या परेशान न हों। यह केवल आपदा की स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियों को जांचने तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आयोजित अभ्यास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें।

यह भी पढ़ें:  पौड़ी गढ़वाल को मिला नया पुलिस कप्तान, IPS देवेन्द्र पींचा ने संभाली कमान; कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर रहेगा विशेष फोकस...

 

प्रशासन का उद्देश्य इस अभ्यास के माध्यम से आपदा के समय त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय और प्रभावी राहत-बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि किसी वास्तविक आपदा की स्थिति में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

Ad Ad