बिग ब्रेकिंग–पिथौरागढ़ कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में बवाल: पीसीसी चीफ के सामने लगे ‘मयूख महर मुर्दाबाद’ के नारे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाई गईं…

0
2009752-congress
खबर शेयर करें -

 

 

पिथौरागढ़। कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब कार्यक्रम के दौरान सिटिंग विधायक मयूख महर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। यह पूरा घटनाक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में हुआ, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई।

 

हंगामे और नारेबाजी से नाराज विधायक मयूख महर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए। सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–प्यार, ब्लैकमेल और मौत: मेडिकल छात्र की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, लखनऊ की युवती समेत दो पर मुकदमा...

 

घटना को कांग्रेस संगठन ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पार्टी ने महेंद्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी और भावना नगरकोटी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–₹ दस हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस और एसओजी मिली बड़ी कामयाबी...

 

इसी के साथ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके अलावा महिला कांग्रेस की पूरी जिला कमेटी को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

 

कांग्रेस के इस सम्मेलन में हुआ विवाद अब प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है। संगठन की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि पार्टी अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख अपनाने के मूड में है। वहीं, इस घटनाक्रम ने पिथौरागढ़ कांग्रेस के भीतर गुटबाजी और अंदरूनी असंतोष को भी उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–रिश्वत का खेल बेनकाब: 20 हजार की घूस लेते जेई विजिलेंस के शिकंजे में, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी कार्रवाई...

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *