बिग ब्रेकिंग–41 साल तक बेदाग सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान, एसएसपी बोले, अब परिवार, स्वास्थ्य और अपने पैशन को दें समय…

FB_IMG_1782838397590
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले छह पुलिसकर्मियों को मंगलवार को कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

 

 

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:  मतगणना के बीच MBPG कॉलेज में हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप, नतीजों पर आपत्ति के बाद बढ़ा विवाद, कुछ देर तनावपूर्ण रहा माहौल; पुलिस–प्रशासन ने संभाली स्थिति...

 

 

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने प्रेरक संदेश देते हुए कहा, “अब जीवन में ‘Retire’ नहीं, बल्कि ‘Rewire’ होने का समय है। विभागीय जिम्मेदारियों के कारण जो सपने और शौक अधूरे रह गए, अब उन्हें पूरा करने का अवसर है। अपने पैशन को फॉलो करें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, परिवार के साथ समय बिताएं और जीवन का भरपूर आनंद लें।”

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

 

 

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजनों और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव सुनाए, जिससे समारोह का माहौल भावुक हो गया।

 

 

सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता, अपर उपनिरीक्षक चालक सतीश चन्द्र पाठक, अपर उपनिरीक्षक जानकी डोबाल, अपर उपनिरीक्षक कृष्णा बिष्ट, फार्मासिस्ट पुष्कर राम लोहिया और अनुचर पूरन प्रसाद शामिल रहे। सभी ने तीन से चार दशक तक पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देकर अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पांचवें राउंड में आर्यन बेलवाल का दबदबा, 553 वोटों के साथ सबसे आगे; मेहुल शाह दूसरे, धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर...

 

 

समारोह में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान, प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

 

 

Ad