बिग ब्रेकिंग–₹ दस हजार का इनामी लुटेरा ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, रामनगर पुलिस और एसओजी मिली बड़ी कामयाबी…

IMG-20260630-WA0034
खबर शेयर करें -

 

 

 

रामनगर। नैनीताल पुलिस ने लूट के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। रामनगर पुलिस और एसओजी नैनीताल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दबोचा गया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को 29 जून को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:  तोता घाटी में सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचे, पीपलकोटी टनल हादसे का जायजा लेने जा रहे थे सांसद, पहाड़ी से अचानक गिरने लगे बड़े पत्थर...

 

 

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में आरोपी साहिल और उसके साथियों ने स्कूटी से पीछा कर सुरजीत सिंह का वाहन रुकवाया और तमंचे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 128/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:  टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 16 सुरक्षित बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी...

 

 

लूटकांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी साहिल लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी नैनीताल ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें:  रामनगर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर युवाओं ने उठाई आवाज, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में CMS से मिले दर्जनों युवा...

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय साहिल पुत्र बहादुर, निवासी मालधन नंबर-4, रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

 

इस सफल अभियान में एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला और कांस्टेबल अनिल गिरी की अहम भूमिका रही।

 

 

 

Ad Ad Ad