बिग ब्रेकिंग–सेवा पखवाड़ा का आगाज़: जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 58 शिकायतों का मौके पर समाधान…

0
FB_IMG_1783213501172
खबर शेयर करें -

 

 

भीमताल। राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” संकल्प और “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के द्वितीय चरण के तहत प्रदेशभर में आयोजित 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। देहरादून स्थित आईडीपीएल मैदान से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत की गई।

 

इसी क्रम में जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल में “रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास” थीम पर बहुउद्देशीय जनसंवाद एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।

 

विकासखंड सभागार भीमताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार: जिला पंचायत नैनीताल ने 14 करोड़ का बजट किया मंजूर, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर...

 

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शासन को जनता के द्वार तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर लाभार्थियों को मौके पर लाभ दिया जा रहा है तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के द्वितीय चरण में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अंतिम छोर तक बैठे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–भीमताल से युवाओं को बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री धामी ने ग्राफिक एरा में नए अकादमिक ब्लॉक का किया उद्घाटन, गरीब मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त प्रोफेशनल कोर्स शुरू...

 

 

शिविर में जिला उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता एवं सब्सिडी प्रदान की गई। टैक्सी सेवा, ईको वैन, रेस्टोरेंट तथा जनरल स्टोर जैसे स्वरोजगार कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त चार लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

 

बहुउद्देशीय शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कुल 102 प्रमाण-पत्र जारी किए गए। शिविर में 74 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 58 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

राजस्व विभाग ने 45 भू-हिस्सा प्रमाण-पत्र, चार जन्म प्रमाण-पत्र और चार विरासत प्रमाण-पत्र जारी किए। आयुष विभाग द्वारा 37 लोगों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं तथा 18 लोगों की बीपी और शुगर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया। बाल विकास विभाग ने तीन महालक्ष्मी किट वितरित करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार: जिला पंचायत नैनीताल ने 14 करोड़ का बजट किया मंजूर, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर...

 

इसके अलावा जिला उद्योग, समाज कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, सेवायोजन, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान तारा राम कवि एंड पार्टी ने लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। वहीं जिला सूचना विभाग द्वारा प्रचार सामग्री एवं कैलेंडर भी वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *