बिग ब्रेकिंग–ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्तार: जिला पंचायत नैनीताल ने 14 करोड़ का बजट किया मंजूर, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर…

FB_IMG_1783134326046
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बजट में करीब 11 करोड़ रुपये विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए तथा 3 करोड़ रुपये अन्य मदों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

 

बैठक में ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बोर्ड ने काठगोदाम डाक बंगले में जिला पंचायत कार्यालय स्थापित करने, भीमताल डाक बंगले के व्यावसायिक उपयोग, जिला पंचायत की दुकानों के किराए में 25 प्रतिशत वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही नई चौपाटियों के लिए लाइसेंस शुल्क निर्धारित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें:  गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन...

 

जिला पंचायत कर्मचारियों को एसीपी एवं पदोन्नति का लाभ देने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला। वहीं जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें:  हाईकोर्ट में अशोक कुमार ने दिया इस्तीफे का आश्वासन, तीन सप्ताह में छोड़ेंगे हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति का पद...

 

बैठक में वन क्षेत्रों से सटे गांवों में जंगली जानवरों से किसानों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक स्थानों पर तारबाड़ कराने पर सहमति बनी। साथ ही विकास योजनाओं में तेजी लाने और जनहित के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए आठ वाहनों की व्यवस्था के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। उन्होंने स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में वैज्ञानिक कचरा निस्तारण और रीसाइक्लिंग आधारित व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

 

बैठक में पार्किंग व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने तथा जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के किराया दरों के पुनरीक्षण पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी, सभी जिला पंचायत सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad