बिग ब्रेकिंग–माता वैष्णो देवी में 500 करोड़ की ‘नकली चांदी’ का मामला गरमाया, कोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड, जांच तेज…

0
vaishno-devi(2)
खबर शेयर करें -

 

जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं द्वारा वर्षों से चढ़ाई गई करोड़ों रुपये की चांदी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। करीब 500 करोड़ रुपये मूल्य की कथित नकली चांदी के मामले में जम्मू की अदालत ने पुलिस को रिकॉर्ड कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले के जांच अधिकारी को 29 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  ऊधम सिंह नगर–₹1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर घमासान, एसएचओ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज भी हटाए गए...

याचिका में आरोप लगाया गया है कि माता वैष्णो देवी दरबार में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चांदी की खरीद-बिक्री और उसे गलाने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि भक्तों को विक्रेताओं और ज्वेलर्स द्वारा नकली या मिलावटी चांदी बेची गई थी या फिर असली चांदी के चढ़ावे में गड़बड़ी कर उसका गबन किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–तीन महीने से वेतन नहीं, आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन; कर्मचारियों को जल्द भुगतान के निर्देश...

 

बताया जा रहा है कि मंदिर में 20 टन से अधिक चांदी चढ़ाई गई थी, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 550 करोड़ रुपये आंकी गई। हालांकि जब चांदी को गलाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो उसमें केवल 5 से 6 प्रतिशत ही शुद्ध चांदी निकली, जबकि बाकी हिस्सा कैडमियम, लोहे और अन्य धातुओं का बताया गया। इससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें:  ऊधम सिंह नगर–₹1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर घमासान, एसएचओ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज भी हटाए गए...

 

इधर, इस प्रकरण को लेकर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि मामले की गहराई से जांच हुई तो बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। अदालत के निर्देश के बाद अब इस बहुचर्चित मामले की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *