शहरों के सुनियोजित विकास पर सरकार का फोकस, आवास विभाग की योजनाओं की सचिव ने की समीक्षा, मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नजूल नीति और OTS की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा, अवैध निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश…

FB_IMG_1787584372827
खबर शेयर करें -

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से जुड़े राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष एवं सचिवों समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं और प्राधिकरणों के विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शहरों के सुनियोजित विकास, मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नागरिक शिकायतों के त्वरित निस्तारण, नजूल नीति, एकल समाधान योजना (OTS), अवैध निर्माण पर कार्रवाई और RERA से जुड़े कार्यों पर विशेष चर्चा हुई।

 

बैठक में विभिन्न जनपदों और नगरों के मास्टर प्लान की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों के विकास की योजना बनाते समय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए, ताकि तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों का व्यवस्थित एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें:  अवैध तमंचे के साथ वर्ना कार सवार गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

 

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान पात्र लाभार्थियों तक आवासीय सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। सचिव ने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  बागेश्वर में पहाड़ी वास्तुशैली में बनेगा राज्य अतिथि गृह, ₹19.30 करोड़ की कार्ययोजना पर मंथन, स्थानीय पहचान और आधुनिक सुविधाओं का होगा समावेश, डोरमेट्री में 20 लोगों की क्षमता के निर्देश...

 

नागरिक शिकायतों एवं आवंटियों से जुड़े मामलों के निस्तारण को लेकर सचिव ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता से संबंधित प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में नजूल नीति और एकल समाधान योजना (OTS) से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए सचिव ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों में अनियोजित और अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी डकैती कांड का खुलासा: चार और नकाबपोश गिरफ्तार, चार तमंचे और लूटी रकम बरामद, एसएसपी मंजूनाथ टीसी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, क्रेटा–स्कॉर्पियो समेत 4 अवैध तमंचे और 7 जिंदा कारतूस बरामद...

 

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप आवास विभाग से जुड़ी योजनाओं एवं विकास कार्यों में तेजी लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहरी क्षेत्रों के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Ad