अवैध तमंचे के साथ वर्ना कार सवार गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

FB_IMG_1783243977321
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी और उनके प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम को संदिग्ध वाहन के संबंध में सूचना मिली।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता दर्ज...

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर वाहन संख्या UK06R-8499 वरना कार की चेकिंग की। तलाशी के दौरान वाहन से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा, 22 दुकानदारों पर जुर्माना—गंदगी, सब-स्टैंडर्ड सामान और बिना लाइसेंस कारोबार के आरोप...

 

पुलिस ने आरोपी जतिन्द्र सिंह (32 वर्ष), पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बरामद वरना कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  लंबित विवेचनाओं पर एसपी सिटी का शिकंजा, 60–90 दिन पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश...

 

* 01 अवैध तमंचा 315 बोर

* 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

* घटना में प्रयुक्त वरना कार संख्या UK06R-8499

 

1. व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर

2. अ0उ0नि0 राम सिंह अधिकारी

3. हे0कानि0 मनोज कुमार

4. कानि0 ना0पु0 धीरेन्द्र अधिकारी

5. कानि0 राहुल राणा

6. कानि0 कुन्दन सिंह

7. हो0गा0 अमरबण गोस्वामी

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने और अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad