देहरादून–राज्यसभा चुनाव का बिगुल, 16 अक्टूबर को मतदान—उत्तराखंड की एक सीट पर भी होगा फैसला…

ChatGPT Image Sep 22, 2026, 11_54_14 AM
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। दोनों राज्यों में राज्यसभा की इन सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा।

 

यह भी पढ़ें:  मुखानी में इंटर–स्टेट नकबजन गैंग का पर्दाफाश, ढाई लाख के जेवर समेत शातिर गिरफ्तार, रक्षाबंधन की रात घर में लगाई सेंध, चार राज्यों में वारदातों का खुलासा; गैंग के दो सदस्य कर्नाटक पुलिस की गिरफ्त में...

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

 

16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी किए जाने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नाबालिगों के हाथ में दिया वाहन तो स्कूल प्रशासन पर होगी कार्रवाई, बाल आयोग ने कसा शिकंजा..

 

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है। वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के नरेश बंसल कर रहे हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  चकराता सीट पर सियासी संग्राम तेज, गरिमा दसौनी का मधु चौहान पर तीखा हमला, दसौनी बोलीं—प्रीतम सिंह का मजबूत जनाधार, विजय रथ रोकना भाजपा के लिए आसान नहीं...

 

राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड की इस सीट को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

Ad