दुःखद खबर लालकुआं–निशब्द कर गया दिनेश लोहनी का असमय निधन, व्यापार जगत ने खोया अपना मिलनसार साथी…

FB_IMG_1787711864231
खबर शेयर करें -

 

 

लालकुआं–बड़े दुख और अत्यंत पीड़ा के साथ सूचित किया जाता है कि वार्ड नंबर 4 निवासी एवं व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री श्री दिनेश लोहनी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके असमय चले जाने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से परिवार, मित्रों, परिचितों और व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।

 

यह भी पढ़ें:  36 नायब तहसीलदारों को CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान; बोले- जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता...

दिनेश लोहनी एक सरल, सहज, मिलनसार और सदैव दूसरों के सुख-दुख में खड़े रहने वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किए जाते रहेंगे। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री के रूप में उन्होंने व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने मधुर व्यवहार, सहयोगी स्वभाव और सभी के साथ आत्मीय संबंधों के कारण उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई थी।

यह भी पढ़ें:  36 नायब तहसीलदारों को CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान; बोले- जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता...

 

उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति उनकी सहजता और अपनत्व का अनुभव करता था। सामाजिक एवं व्यापारिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने का भाव उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। दिनेश लोहनी का जाना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और व्यापारिक समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें:  36 नायब तहसीलदारों को CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान; बोले- जनसेवा को बनाएं प्राथमिकता...

 

आज वे हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य, उनका व्यवहार, उनकी यादें और लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान हमेशा जीवित रहेगा।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय एवं असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Ad Ad