पत्रकार बताकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख से अधिक ऐंठने का आरोप…

FB_IMG_1787801188792
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति के तहत प्रेमनगर कोतवाली पुलिस ने खुद को पत्रकार बताकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रजत सिंह पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सहसपुर, नियर ग्रामीण बैंक, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष स्वयं को पत्रकार बताकर एक व्यक्ति को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी दी जाती थी और इसी दबाव में उससे साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की अवैध वसूली की जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें:  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति से अब देवभूमि तक का सफर, चार बार विधायक, बालाघाट से लोकसभा सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं डॉ. बिसेन...

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद दून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट संदेश गया है कि पत्रकारिता जैसे सम्मानित पेशे की आड़ में किसी भी व्यक्ति को ब्लैकमेल करने, धमकाने अथवा अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी बनेगी नई नियमावली...

 

एसएसपी देहरादून की दो टूक अपराध किया तो जेल जाना तय।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति से अब देवभूमि तक का सफर, चार बार विधायक, बालाघाट से लोकसभा सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं डॉ. बिसेन...

 

गिरफ्तार अभियुक्त, रजत सिंह पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सहसपुर, नियर ग्रामीण बैंक, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र–28 वर्ष

 

आपराधिक इतिहास, मु0अ0सं0-51/26, धारा 238/351(3)/61(2)/69 BNS, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।

Ad Ad