काठगोदाम पुलिस ने 12 दिन में खोली चोरी की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार; सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद…

IMG-20260825-WA0017
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार भी बरामद की है।

 

जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को जय कृष्णा ज्वेलर्स, दमुवाढूंगा के संचालक ने कोतवाली काठगोदाम में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात युवक बिना नंबर प्लेट की कार से उनकी दुकान पर पहुंचे और करीब 95 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  बागेश्वर में बाल वैज्ञानिकों को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विज्ञान–नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा, हर विकासखंड में स्थापित होगी ‘लैब ऑन व्हील्स’, स्टेम लैब्स को एआई से जोड़ने की तैयारी; प्रदेश के सभी जिलों में बनेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र...

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 105/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को निर्देश दिए।

 

एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें:  कैंचीधाम में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों को नोटिस; बेसन के लड्डू और चायपत्ती के नमूने जांच को भेजे...

 

लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को कुंवरपुर रोड, बागजाला, गौलापार क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार संख्या UK04F-1588 बरामद कर ली।

 

1. हिमांशु मौर्य (18 वर्ष) पुत्र भजन लाल मौर्य, निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात: शाहजहाँ जावेद खान और जगदीश चंद्र बने IPS अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश...

2. अंतरिक्ष सागर (18 वर्ष) पुत्र सत्यपाल, निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी।

 

 

* चोरी की गई 01 सोने की चेन

* घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार UK04F-1588

 

पुलिस टीम, उ0नि0 कुमकुम धानिक, उ0नि0 भूपेंद्र सिंह मेहता, हे0का0 शैलेंद्र राणा, हे0का0 भुवन चंद एवं का0 टीका राम।

 

काठगोदाम पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ चोरी की वारदात का खुलासा हुआ, बल्कि आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की सतर्कता भी अहम साबित हुई।

Ad Ad