दिवंगत पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी सरोजनी गुप्ता को सौंपा ड्राफ्ट…
पत्रकार कल्याण कोष से मिली मदद, परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार..
उत्तराखंड। मान्यता प्राप्त दिवंगत पत्रकार एवं सांध्य दैनिक कुमायूं टाइम्स के संपादक स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता के परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) से स्वीकृत पांच लाख रुपये की सहायता राशि का ड्राफ्ट उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरोजनी गुप्ता को सौंपा गया।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने सरोजनी गुप्ता को आर्थिक सहायता का ड्राफ्ट प्रदान किया। इस सहायता से दिवंगत पत्रकार के परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता के निधन के बाद उनके परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की यह पहल पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से की गई है। पत्रकार कल्याण कोष का उद्देश्य पात्र पत्रकारों और उनके आश्रितों को निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
आर्थिक सहायता मिलने पर दिवंगत पत्रकार के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहायता के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पत्रकारों के कल्याण और उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहयोग उपलब्ध कराने के महत्व को भी रेखांकित किया गया।