परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी, रामनगर पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाली नाबालिग, पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका, डर के कारण परिजनों को नहीं दी जानकारी; सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा…

FB_IMG_1783243977321
खबर शेयर करें -

 

 

रामनगर। घर से अचानक लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को लेकर परेशान परिजनों की चिंता उस समय दूर हो गई, जब रामनगर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की परिजनों ने जमकर सराहना की।

 

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को कोतवाली रामनगर में एक परिजन ने सूचना दी कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चल सका। नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  बागेश्वर में बाल वैज्ञानिकों को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विज्ञान–नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा, हर विकासखंड में स्थापित होगी ‘लैब ऑन व्हील्स’, स्टेम लैब्स को एआई से जोड़ने की तैयारी; प्रदेश के सभी जिलों में बनेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र...

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक श्री सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी को आधार बनाते हुए संभावित स्थानों को चिन्हित किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें:  कुमारी शैलजा से मिले हरीश रावत, 2027 में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ पार्टी को मजबूत करने पर जोर, हरदा बोले—राज्य और जनता के मुद्दों पर उठाता रहूंगा आवाज, राहुल गांधी की लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हर व्यक्ति को जोड़ने की जरूरत...

 

पुलिस टीम की तत्परता, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि गुमशुदगी की सूचना मिलने के महज दो घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

पूछताछ में बालिका ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पाटकोट घूमने गई थी। डर के कारण उसने घर पर जाने की जानकारी नहीं दी थी। बालिका के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार उसकी काउंसलिंग कराई और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें:  GST काउंसिल के बड़े फैसले: कारोबारियों को राहत, GST में कई नियम होंगे आसान; गिरफ्तारी की शक्ति हटाने और प्रॉसिक्यूशन की सीमा ₹5 करोड़ करने की सिफारिश...

 

अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशील रवैये की प्रशंसा की।

 

रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि किसी परिवार के लिए उसकी संतान की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है और पुलिस ऐसी परिस्थितियों में पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad Ad