मद्महेश्वर में युवक को दो बार पड़ा हार्ट अटैक, धामी सरकार की तत्परता से एयर एंबुलेंस से हुआ रेस्क्यू…

FB_IMG_1780277196147
खबर शेयर करें -

 

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव अभियान जारी है। इसी क्रम में मद्महेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार एक युवक को समय रहते एयर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्महेश्वर मंदिर के शिवा पुत्र कुलदीप सिंह (22 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया है कि युवक को दो बार हार्ट अटैक आने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक था।

यह भी पढ़ें:  खेलों की नई उड़ान को गौलापार में मिला नया मुकाम, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, ₹43.50 करोड़ से बनेगा विश्वविद्यालय का प्रथम चरण, पहले शैक्षणिक सत्र का भी हुआ शुभारंभ...

 

सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया। चिकित्सकीय आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए युवक के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद शाम करीब छह बजे मद्महेश्वर से एयर रेस्क्यू अभियान संचालित कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

 

रेस्क्यू के बाद युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर लैंडस्लाइड, दोगांव के पास भेड़ियापखान बैंड पर सड़क बंद...

 

इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर राज्य सरकार, प्रशासन और आपदा राहत तंत्र की संवेदनशीलता एवं तत्परता देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी समय पर किए गए एयर रेस्क्यू अभियान की सराहना करते हुए राहत जताई है।

Ad