बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अजेय कुमार को राजस्थान की कमान…

FB_IMG_1780299504573
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की जिम्मेदारी बदल दी है। पार्टी नेतृत्व ने अजेय कुमार को अब उत्तराखंड से हटाकर राजस्थान का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें:  खेलों की नई उड़ान को गौलापार में मिला नया मुकाम, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, ₹43.50 करोड़ से बनेगा विश्वविद्यालय का प्रथम चरण, पहले शैक्षणिक सत्र का भी हुआ शुभारंभ...

 

 

अजेय कुमार लंबे समय से उत्तराखंड बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया। अब आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राजस्थान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें:  खेलों की नई उड़ान को गौलापार में मिला नया मुकाम, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, ₹43.50 करोड़ से बनेगा विश्वविद्यालय का प्रथम चरण, पहले शैक्षणिक सत्र का भी हुआ शुभारंभ...

 

 

 

अजेय कुमार के स्थानांतरण को बीजेपी के भीतर बड़े संगठनात्मक पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में नए प्रदेश महामंत्री संगठन की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

 

 

 

पार्टी के इस फैसले को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

Ad