खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी…
खटीमा। खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब खर्दूषण का अभिनय कर रहे अमित की गर्दन में असली तलवार घुस गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रामलीला देख रहे दर्शकों में दहशत फैल गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। घटना के बाद अमित की हालत और उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

