राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज…
देहरादून। उत्तराखंड में राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए कांग्रेस के 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है।
राजभवन घेराव के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने संबंधित नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि मुकदमों में किन-किन नेताओं के नाम शामिल हैं और पुलिस आगे क्या कदम उठाती है।
पुलिस की प्राथमिकी में जिन नेताओं के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं:
* गणेश गोदियाल
* हरीश रावत
* प्रीतम सिंह
* डॉ. हरक सिंह रावत
* गरिमा दसौनी
* ज्योति रौतेला
* राजकुमार
* लालचंद शर्मा
* आशा मनोरमा शर्मा
* विनोद चौहान
* मोहन कुमार काला
* सूरज क्षेत्री
* गोदावरी थापली
* स्वाति नेगी
* मनीष गोनियाल
* डॉ. प्रतिमा सिंह
* राजेंद्र शाह
* अवनीश बहुगुणा
* पीयूष जोशी
* ललित भद्री
* चंद्रकला नेगी
* गुल मोहम्मद
* गोपाल सिंह गड़िया
* रितेश क्षेत्री
* सुरेंद्र सिंह रांगड़
* सुनीता सिंह राठौर
* हरिकृष्ण भट्ट
* दीपक मधवाल
* पुष्पा पंवार
15 अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग और दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में राजभवन कूच किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग पार करने और लोकभवन का मुख्य गेट खोलने की कोशिश करने के आरोपों के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

