प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं में नई टीम का गठन, दीवान सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष…

FB_IMG_1779689862284
खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों को चुना। मतगणना पूरी होने के बाद विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें कई पदों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला।

 

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 649 मत हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को पराजित किया। नरेश चौधरी को 303 मत प्राप्त हुए। इस जीत के साथ दीवान सिंह बिष्ट को व्यापार मंडल की कमान सौंपी गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 450 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी विशाल झा को 267 तथा मनोज मौर्या को 136 मत मिले।

 

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में प्रकाश कुमार ने 506 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस पद पर किशन भट्ट को 237 और भुवन सिंह बिष्ट को 181 मत मिले।

 

महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें नंदन सिंह राणा ने 512 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी अमजद खान को 440 मत मिले।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे ने 515 मतों के साथ जीत अपने नाम की। वहीं सुजीत कुमार गिरी को 404 मत प्राप्त हुए।

 

संगठन मंत्री पद के चुनाव में जितेंद्र गुप्ता ने 522 मत हासिल कर सफलता प्राप्त की, जबकि करीम खान को 404 मतों से संतोष करना पड़ा।

 

परिणामों की घोषणा होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर खुशी का इजहार किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की सुरक्षा और नगर के व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचन अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। व्यापारिक समुदाय को उम्मीद है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों के हितों को नई दिशा मिलेगी।

Ad