एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ…

ChatGPT Image Sep 30, 2026, 07_06_08 AM
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में जीत की खुशी और जश्न का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया। आर्यन बेलवाल को कुल 1723 मत प्राप्त हुए।

 

अध्यक्ष पद की दौड़ में मेहुल साह 1257 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 988 मत मिले। आर्यन बेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल साह को 466 मतों के अंतर से पराजित किया।

यह भी पढ़ें:  रामनगर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज: हनुमान धाम में माथा टेक राहुल सिंह दरम्वाल ने सैकड़ों युवाओं के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान...

 

अध्यक्ष पद के साथ छात्रसंघ के अन्य प्रमुख पदों के नतीजे भी घोषित किए गए। इनमें उपाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह मेवाड़ी ने 1411 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीपा रैकुनी 1970 मतों के साथ विजयी रहीं।

 

सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी ने 2066 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अक्षिता आर्या को 1857 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर यतिन पाण्डे ने 1990 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:  रामनगर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज: हनुमान धाम में माथा टेक राहुल सिंह दरम्वाल ने सैकड़ों युवाओं के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान...

 

संकाय प्रतिनिधि पदों पर भी प्रत्याशियों की जीत तय हुई। विज्ञान संकाय से कोमल आर्या ने 205 वोट, वाणिज्य संकाय से आयुष माहेश्वरी ने 95 वोट और कला संकाय से अदिति पाठक ने 133 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

 

1404 मत हुए निरस्त, 587 बार NOTA का इस्तेमाल, चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों को मिलाकर 587 बार NOTA का प्रयोग किया गया। वहीं कुल 1404 मत निरस्त किए गए।

यह भी पढ़ें:  रामनगर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज: हनुमान धाम में माथा टेक राहुल सिंह दरम्वाल ने सैकड़ों युवाओं के साथ शुरू किया जनसंपर्क अभियान...

 

मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद देर रात सभी विजेता प्रत्याशियों को कॉलेज प्राचार्य एनएस बनकोटी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही एमबीपीजी कॉलेज के नए छात्रसंघ की औपचारिक शुरुआत हो गई।

 

Ad Ad