बिग ब्रेकिंग–पांचवें राउंड में आर्यन बेलवाल का दबदबा, 553 वोटों के साथ सबसे आगे; मेहुल शाह दूसरे, धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर…
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए जारी मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने बढ़त बनाए रखी है। पांचवें राउंड तक आर्यन बेलवाल को 553 वोट प्राप्त हुए हैं।
वहीं NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को अब तक 390 वोट मिले हैं, जबकि ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट के खाते में 312 वोट दर्ज हुए हैं।
पांचवें राउंड के आंकड़ों के मुताबिक आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 163 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच 78 वोटों का अंतर है।
मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। हर नए राउंड के साथ अध्यक्ष पद की तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है, हालांकि अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
सभी निर्धारित राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजेगा। फिलहाल पांचवें राउंड तक आर्यन बेलवाल सबसे आगे, मेहुल शाह दूसरे और धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।