बिग ब्रेकिंग–हल्दूचौड़ कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल थमा, हिमांशु–खुशी की जीत ने बटोरी सुर्खियां…

ChatGPT Image Sep 29, 2026, 07_52_07 PM
खबर शेयर करें -

अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता ने दर्ज की जीत, परिणाम आते ही समर्थकों में छाई खुशी।

 

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में उत्साह और जश्न का माहौल बन गया। अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे ने जीत दर्ज की, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर बीएससी पांचवें सेमेस्टर की छात्रा खुशी मेहता ने बाजी मारकर छात्रसंघ में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

 

खास बात यह रही कि खुशी मेहता का यह पहला छात्रसंघ चुनाव था। पहली ही बार चुनावी मैदान में उतरकर उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच लगातार जनसंपर्क किया और अपनी प्राथमिकताओं को उनके सामने रखा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण शुरू, मतदान केंद्रों पर उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़, पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद.....

 

खुशी मेहता की जीत ने उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ा दी। उनके पिता गोविंद सिंह मेहता, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। बेटी के पहली बार छात्रसंघ चुनाव में उतरकर जीत हासिल करने को परिवार और समर्थक गर्व के क्षण के रूप में देख रहे हैं। खुशी की सफलता ने उनके पिता गोविंद सिंह मेहता का भी गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पांचवें राउंड में आर्यन बेलवाल का दबदबा, 553 वोटों के साथ सबसे आगे; मेहुल शाह दूसरे, धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर...

 

वहीं अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले हिमांशु पांडे के समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उनके नेतृत्व में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई।

 

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु पांडे और कोषाध्यक्ष खुशी मेहता ने उन्हें समर्थन और विश्वास देने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार जताया। दोनों ने कहा कि चुनाव में मिली जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभाने और छात्रहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन: ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में, हुड़दंगियों को कप्तान की दो टूक—अराजकता बर्दाश्त नहीं...

 

छात्रसंघ चुनाव परिणाम के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई छात्रसंघ टीम विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखेगी।

 

Ad